रायगढ़
पूर्व विधायक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव… बेटे ने सोशल मीडिया में दी जानकारी

रायगढ़-:पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल भी अब कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जानकारी मिल रही है की उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इस बात की जानकारी उनके बेटे गौतम अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया में दी है। गौतम अग्रवाल ने फ़ेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये लोगों को इस बात की जानकारी दी है। और सोशल मीडिया में अपील करते हुए उन्होंने कहा है की इस दौरान जो भी उनके (रोशन लाल अग्रवाल) संपर्क में आये हैं।

वे सभी लोग भी एहतियातन अपनी जांच करा लेवें। गौतम ने जानकारी देते हुए ये भी लिखा है की अभी रोशन लाल अग्रवाल की तबियत एकदम ठीक है। और उन्हें किसी प्रकार का कोई सिम्टम्स नही है। दूसरी तरफ जैसे ही सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी लोगों तक पहुंची,लोगों ने पूर्व विधायक के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना के संदेश सोशल मीडिया में लिखने शुरू कर दिए हैं।

