तमनार में ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

तमनार में ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी तमनार @ संदेशा 24
तमनार में ब्रह्मकुमारी बहनो ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बीके कस्तूरी जी ने जिला परिषद के प्रतिनिधियों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सकों को राखी बांधी।

इस अवसर ने आध्यात्मिक भाईचारे, प्रेम, एकता और आपसी सम्मान का सुंदर संदेश प्रदान किया। 10 करोड़ नशामुक्त भारत महाअभियान” के पावन अवसर पर बीके कस्तूरी जी ने तमनार क्षेत्र के पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी पंचायत सचिवों को नशामुक्त भारत बनाने हेतु शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

बीके कस्तूरी बहन ने बताया कि रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहाकि रक्षा बंधन का अर्थ है आत्मा की सर्वांगीण रक्षा तन मन धन जन चरित्र धर्म मान पद आदि के लिए परम पिता परमात्मा शिव की ओर से बांधा गया बंधन। यह मर्यादा का बंधन है सद्गुणों का बंधन है शुद्ध दृष्टि वृत्ति कृति का बंधन है।इसलिए मस्तक पर तिलक लगाया जाता है जो संदेश देता है कि मिट्टी की देह को ना देख मस्तक पर जगमगाती आत्मा मणि को देखो और हर एक आत्मा भाई से आत्मिक स्नेह रखो।मुख मीठा कराने की पीछे भाव है कि हर एक आत्मा भाई के प्रति सुकून देने वाले मीठे वचन बोलो। अंदर की बुराइयों को पिता परमात्मा को अर्पित कर देना ही इस त्यौहार का सच्ची उपहार है।


