WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगी महापरीक्षा

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगी महापरीक्षा

*जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने पर जोर*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*कलेक्टर ने अभियान में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के दिए निर्देश*

रायगढ़ @ संदेशा 24

जिले में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले महापरीक्षा अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य को लेकर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा चिन्हांकित असाक्षरों को नियमित रूप से पठन-पाठन से जोड़कर महापरीक्षा में शामिल कराने पर जोर दिया है।
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे वयस्कों को साक्षर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, जो स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके हैं। अभियान के तहत शेष ग्रामों एवं वार्डों में घर-घर सर्वेक्षण कर असाक्षरों की पहचान की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम, पारा, टोला एवं मोहल्ले में ग्राम प्रभारी अथवा वार्ड प्रभारी के नेतृत्व में 10 से 15 सदस्यीय टीम गठित की जाएगी।

*विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी*

सर्वेक्षण एवं साक्षरता अभियान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एनएसएस, एनसीसी के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय युवक-युवतियों एवं अन्य शासकीय-अशासकीय सदस्यों को जोड़ा जाएगा। प्रत्येक 5 से 10 असाक्षरों के लिए एक साक्षरता केंद्र का चिन्हांकन किया जाएगा। यथासंभव विद्यालयों को इन केंद्रों के रूप में उपयोग किया जाएगा। सभी पंजीकृत शिक्षार्थियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का विवरण 15 सितंबर 2026 तक उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से उल्लास पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। मार्च माह में आयोजित महापरीक्षा अभियान में असफल रहे शिक्षार्थियों को भी आगामी परीक्षा में शामिल कराया जाएगा।

*10 असाक्षरों को साक्षर करने पर विद्यार्थियों को मिलेंगे बोनस अंक*

अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 10 शिक्षार्थियों को सफलतापूर्वक साक्षर बनाने पर 10 बोनस अंक दिए जाने का प्रावधान है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। असाक्षरों को नियमित पठन-पाठन से जोड़ने के लिए पंचायती राज संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों, एनसीसी और एनएसएस के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, टीवी, रेडियो एवं पॉडकास्ट सहित विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक असाक्षरों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर ने अभियान की सतत मॉनिटरिंग और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता बताई है, ताकि रायगढ़ जिले को पूर्ण साक्षर बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...