WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

छात्राओं की स्वास्थ्य जांच से उपचार तक की सुविधा, गर्ल्स कॉलेज में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

छात्राओं की स्वास्थ्य जांच से उपचार तक की सुविधा, गर्ल्स कॉलेज में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

*दो दिवसीय शिविर में करीब 1500 छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @ संदेशा 24

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं महाविद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी मोहन त्रिपाठी शासकीय कन्या महाविद्यालय, रायगढ़ में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार, रक्त जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविर में करीब 1500 छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आंखों की जांच तथा स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है। शिविर स्थल पर मोबाइल मेडिकल यूनिट भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से छात्राओं को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

*हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न रक्त जांच की सुविधा

शिविर में हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जांच के आधार पर चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। उपचार की आवश्यकता वाली छात्राओं को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।

*विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और परामर्श

जिला चिकित्सालय रायगढ़ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा ठाकुर ने बताया कि शिविर में छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्त्री रोग से संबंधित समस्याओं की पहचान के साथ आवश्यक चिकित्सा एवं दवाइयां प्रदान की जा रही हैं। इसी तरह आंखों की जांच के माध्यम से दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की जा रही है। रक्त जांच के जरिए हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है।

*समय पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान पर जोर

दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा छात्राओं की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और उपचार के संबंध में परामर्श दिया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सकीय दल, महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...