
रायगढ़ संदेशा@ दूलेंद्र पटेल 02.07.2020 डॉक्टर रुपेंद्र पटेल के अस्पताल से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर किया गया था रेफर, जहां आयी थी पॉजिटिव रिपोर्ट
मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में चल रहा था उपचार
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केशरी ने की पुष्टि
संदेशा रायगढ़0 2 .07.2020 रायगढ़ शहर के बजरंग पारा निवासी एक व्यक्ति की रायपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामभाटा बजरंगपारा इलाके के एक सरकारी कर्मचारी की रायपुर में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। यह व्यक्ति 21 जून को अशर्फी देवी चिकित्सालय में भर्ती हुआ था। कोरोना के लक्षण नहीं थे, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया था। यहां कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद अशर्फी देवी चिकित्सालय को सील किया गया था वहीं डॉ. रूपेंद्र पटेल समेत सभी स्टाफ को होम क्वारेंटाइन में भेजा गया था साथ ही उनका सैंपल भी लिया गया था जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।वहीं बजरंग पारा निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका उपचार रायपुर में ही चल रहा था। इस दौरान उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गयी थी। लेकिन उसका उपचार जारी था। इसी बीच उसने आज रायपुर में ही दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केशरी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

