पीएम आवास योजना ग्रामीण: आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर 26 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
पीएम आवास योजना ग्रामीण: आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर 26 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़ @ संदेशा 34
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण 2024 से संबंधित स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करने की प्रक्रिया के बाद अब सूची पर 26 सितम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को आयोजित ग्राम सभाओं में सिस्टम जनरेटेड प्रतीक्षा सूची का अवलोकन एवं वाचन किया गया था। इसके बाद शासन की मार्गदर्शिका के अनुसार प्राथमिकता सूची तैयार की गई।
ग्राम सभा द्वारा सूची के संबंध में की गई कार्यवाही पर 26 सितंबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति अपना लिखित आवेदन जिला पंचायत कार्यालय, संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अथवा ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। आवास प्लस 2.0 की तैयार सूची रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर भी देखा जा सकता है।

