
रायगढ़ संदेशा@02.07.2020*स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पूरे इलाको को किया जा रहा सील*
*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केशरी ने की पुष्टि*
02 जुलाई।* रायगढ़ शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। आज फिर से शहर के राजीवनगर इलाके में एक नये पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। यह 55 वर्षीय पुरूष मरीज हैदराबाद से वापस लौटा था। जिसके बाद वह अपने घर में होम क्वारंटाइन में था। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। इस मरीज को मिला कर अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 124 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 29 हो गई। राजीवनगर में कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) केस मिलने के बाद एक किलोमीटर का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं पूरे इलाके को सील कर दिया गया है वहीं स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। और मरीज को कोविड-19 अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। इस नये मरीज की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केशरी ने पुष्टि कर दी है।

