WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

स्वास्थ्य शिविर में नशामुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी गई जानकारी

स्वास्थ्य शिविर में नशामुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी गई जानकारी

*लोईंग में 10 बिस्तरीय नशामुक्ति केंद्र संचालित, 24 घंटे निःशुल्क उपचार और परामर्श की सुविधा*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @ संदेशा 24

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड लोईंग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ननसिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आम नागरिकों को लोईंग में संचालित नशामुक्ति केंद्र की सुविधाओं, उपचार और परामर्श व्यवस्था की जानकारी दी गई। शिविर में 18 लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित स्क्रीनिंग की गई। वहीं 3 गर्भवती महिलाओं तथा परिवार नियोजन के 5 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग के साथ आवश्यक काउंसलिंग भी की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बताया कि लोईंग में 10 बिस्तरीय नशामुक्ति केंद्र संचालित है, जहां 24 घंटे निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यहां शराब, तंबाकू, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों की लत से प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय उपचार के साथ विशेषज्ञ परामर्श दिया जाता है।

*उपचार के साथ पुनर्वास पर भी ध्यान*

नशामुक्ति केंद्र में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में मेडिकल डिटॉक्सिफिकेशन, काउंसलिंग और आवश्यक उपचार की व्यवस्था है। मरीजों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग, ध्यान, व्यायाम और संतुलित पौष्टिक आहार की सुविधा भी दी जाती है। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों की गोपनीयता का ध्यान रखते हुए परामर्श दिया जाता है। उपचार के बाद दोबारा नशे की लत से बचाने के लिए फॉलोअप और मार्गदर्शन की व्यवस्था भी है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि में जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. जावेद मरीकर एवं डीपीएचएन एनसीडी सलाहकार डॉ. सीमा बरेठ ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और उनके परिजनों से अपील की है कि नशे की लत को छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय समय पर उपचार लें। लोईंग स्थित नशामुक्ति केंद्र में निःशुल्क उपचार एवं परामर्श की सुविधा का लाभ उठाएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53
Back to top button
Latest
आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला ... बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए प्राचार्यों की समीक्षा ब... जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी,... अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण, गुणवत्ता... छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत: धान कम उपज होने पर भी म... निर्माण श्रमिक परिवारों के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, रा... राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए रायगढ़ के 13 शिल्पकार, एकताल की... स्वास्थ्य शिविर में नशामुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी गई जानक...