
संदेशा रायगढ़ @ दुलेंद्र पटेल 3.7.2020अज्ञात 2 बाइक सवार 4 लुटेरों ने एटीएम वाहन चालक को गोलीमार मारकर वारदात को दिया अंजाम क्षेत्र में दहशत का माहौल,कोतरा रोड पुलिस जांच में जुटी
किरोड़ीमलनगर रायगढ़ में दिनदहाड़े गोली मारकर फिल्मी अंदाज में एक कैश वैन को लूट लिया गया। 2 बाइक सवार में सवार 4 लुटेरों ने ड्राइवर के सिर में गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है वहीं लुटेरों ने कैश वैन के गार्ड को भी गोली मारी है जिसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुए इस घटना से पूरे किरोड़मल नगर में दहशत का माहौल निर्मित हो गई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कोतरा रोड टीआई युवराज तिवारी दलबल के साथ मौके वारदात में पहुंच कर जांच में जुट गए है।

