WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

कृषि सुधार विधेयक के बारे में अफवाह फैला कांग्रेसी गाँधी परिवार के लिए तलाश रहे खोई राजनैतिक जमीन – ओपी चौधरी

अफवाह फैलाने पर कांग्रेसियो को आड़े हाथों ले ओपी ने दिया मुँहतोड़ जवाब

रायगढ़। सूबे के मुखिया भुपेश बघेल सहित प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने सोशल मंच के जरिये आम जनता से संवाद स्थापित कर मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार विधेयक को किसान विरोधी निरूपित किया l कद्दावर युवा भाजपा नेता ओपी चौधरी ने इन आरोपो को कोरी अफवाह बताते हुए
फ़ेश बुक लाइव के जरिये कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया l किसानों को भ्रमित किये जाने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये मुँह तोड़ जवाब देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि हर कांग्रेसी कृषि सुधार विधेयक के बारे में अफवाह फैलाकर देश मे गांधी परिवार की खोई राजनैतिक जमीन तलाशने में जुटा हुआ है l विपक्ष के विरोध को पोलिटिकल एजेंडा बताते हुए ओपी ने कहा कि यूपीए ने लोकसभा चुनाव के पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में कृषि क्षेत्र में सुधार की बात कही l देश मे आवश्यक वस्तु अधिनियम समाप्त करने का वादा करने वाली कांग्रेस ने निजी मंडी बनाने की बात कही ताकि कृषि उत्पादों पर लगा अनावश्यक प्रतिबंध हटाया जा सके l किसान बाजार के निर्माण के जरिये उत्पादों के लिए निर्यात नीति बनाने वाली कांग्रेस भाजपा द्वारा कृषि सुधार विधेयक का विरोध समझ से परे है l कांग्रेस जिस सुधार का दावा कर रही थी मोदी जी ने उस दिशा में बड़ा कदम उठाया है शायद किसानों के हितों में लिया गया बड़ा फैसला कांग्रेस को नही पच रहा l इस विरोध की वजह से कांग्रेस बिचौलियों के साथ खड़ी नजर आ रही है l ओपी ने देश के किसानो से अपील करते हुए कहा कि विपक्ष की किसी भी अफवाह के चक्रव्यूह में फंसने के पहले इस विधेयक की सच्चाई को अवश्य समझ ले l इस विधेयक के बारे में कांग्रेस द्वारा लगाये जा रहे आरोपो को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त करने की बात इस विधेयक में कही नही है l न ही मंडी सिस्टम को समाप्त किया जा रहा l पंजाब हरियाणा जैसे कृषि उत्पाद वाले प्रदेशो में मंडी के नियमो का कड़ाई से पालन किया जाता है जिसके तहत किसानों को अपना उत्पाद मंडी के अलावा कही अन्य जगह या दूसरे प्रदेश के व्यापारियो के पास बेचने का अधिकार नही होता l मंडी टैक्स की आड़ में राज्य सरकारे किसानों को डंडा दिखा कर अपना खजाना भर रही है l नया विधेयक किसानों को यह अधिकार देता है कि वे अपना उत्पाद मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य में मंडी में बेचने के अलावा ज्यादा मूल्य मिलने पर अपना उत्पाद देश मे कही भी बेच सकते है l मंडी में ही बेचने की बाध्यता की वजह से बिचौलिये किसानों का अंतहीन शोषण भी करते रहे है l मंडी में किसानों को न्यूनतम मूल्य से कम में उत्पाद बेचने के लिए विवश होना पड़ता है l नया विधेयक किसान को अपना उत्पाद मंडी के अलावा कही भी बेचे जाने का अधिकार देता है l कांग्रेस स्थिति स्पष्ट करे क्या किसानो को मंडी के अलावा अन्य जगहों पर उत्पाद बेचने का अधिकार नही मिलना चाहिए या नही l इस विधेयक के लागू होने के पहले यदि किसान मंडी के अलावा कही अन्य जगह पर उत्पाद बेचता है तो मंडी इंस्पेक्टर को वैधानिक कार्यवाही का अधिकार होता था l इस वजह से किसानों को परेशान होना पड़ता था l नए विधेयक में जांच का अधिकार खत्म होगा l ओपी ने कहा कि सत्ता से बिछोह के कारण कांग्रेस को पेट दर्द होना स्वाभाविक है इसलिए कृषि सुधार विधेयक का विरोध कर अफवाह फैलाया जा रहा है l पहले किसान मंडी में बेचने के लिए बाध्य था लेकिन मोदी सरकार ने यह बाध्यता समाप्त कर किसानों को उत्पाद बेचने के लिए आजाद कर अधिकार सम्पन्न बनाया है l देश के आजाद होने के बाद भी किसान मंडी व्यवस्था का गुलाम रहा l नए विधेयक के तहत व्यापारी किसान के दरवाजे में जाकर उत्पाद खरीद सकता है l मंडी तक उत्पाद परिवहन की लागत से किसान बंधुओ का लाभ कम हो जाता है l कृषि उपज व्यापार वाणिज्य संवर्धन एव सरलीकरण विधेयक ट्वेंटी ट्वेंटी के बारे में जानकारी देते हुए ओपी चौधरी ने बताया कि कांग्रेस विरोध की राजनीति के जरिये अपनी मौजुदगी का एहसास कराना चाहती है l नया अध्यादेश किसानों को सीधे निर्यातकों निवेशकों से जोड़ेगा l यह विधेयक कृषक सशक्तिकरण किसानों के हितो का संरक्षण व उनके उत्पादों के कीमत का आश्वासन भी देता है l यह विधेयक किसानों को एग्रीमेंट के जरिये उत्पाद बेचने का अधिकार भी देगा l अपनी उपज का मूल्य निर्धारित करना उंनको मूल्य का आश्वाशन देना ताकि उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सके l किसान यह तय कर सकेगा की मूल्य के उतार चढाव का प्रभाव उस पर न पड़े l किसानों तक अत्याधुनिक कृषि उपकरण व उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि लागत कम हो और आय में वृद्धि हो सके l किसानों से जुड़े विवादों का 30 दिनों में निपटारा व 3 दिनों के अंदर भुगतान सीधे खाते में हस्तान्तरित किये जाने की व्यवस्था कृषि क्षेत्र में नई सोच व नई तकनीक का आगमन है l यह एक्ट किसानो को मंडी के चक्रव्यूह से निकाल कर उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाने की दिशा में काम करेगा l टमाटर के मूल्य वृद्धि का लाभ किसानों को कभी नही मिलता लेकिन मूल्य में कमी आने पर जशपुर क्षेत्र के तहत लुड़ेग के किसान अपना उत्पाद सड़क में छोडने के लिए विवश हो जाते है l कांग्रेस यह बताये कि आजादी के 70 बरस बाद भी किसान गरीबी कर्ज़ आत्महत्या” के चक्रव्यूह में क्यो फंसा हुआ है l भाजपा का कृषि सुधार नया विधेयक किसानों को परेशानी से बाहर लायेगा l
किसानों की बदहाली पर राजनैतिक रोटियां सेंकने में सिद्धहस्त विपक्ष को
किसान विरोधी निरूपित करते हुए युवा भाजपा नेता ओपी ने कहा कि 70 बरस में पहली बार किसानो के हित मे इतना बड़ा सुधार का कदम उठाया गया है l यूरोप अमेरिका न्यूजीलैंड जैसे देशों की अर्थव्यवस्था कृषि उत्पादों पर टिकी हुई है l स्वामी नाथन समिति की रिपोर्ट में कृषि क्षेत्र में सुधारो के लिए बताये गए प्रावधानो को भी इस नए विधेयक में शामिल किया गया है l संसद में पास
कृषि सुधार विधेयक देश की अर्थव्यवस्था वृद्धि का गवाह बनेगा l

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

दशको से किसानो की बदहाली पीढ़ियों से चले आ रहे कर्ज की वजह से आत्महत्या की विवशता किसानों के लिए दुर्भाग्य बन गया था l
पूर्ववर्ती सरकारों की कृषि नीतियों में खामी की वजह से किसान परंपरा गत खेती से दूर हो कर नौकरी करने में विवश था l कांग्रेस जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करे क्या किसानो की बदहाली के लिए जिम्मेदार नीतियों को समय रहते नही बदला जाना चाहिए l आज तक जिन नीतियों की वजह से देश का अन्नदाता किसान गरीब रहा l किसानों की गरीबी के लिए जिम्मेदार नीतियों को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ने का दावा कर आखिर क्या साबित करना चाहती है ? किसानों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कांग्रेस ने कभी नही किया l यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने धान व गेंहू के समर्थन मूल्य में 43% वे 41% की वृद्धि की है l समय समय पर समर्थन मूल्य वृद्धि जारी भी रहेगी l कांग्रेस के राजीव गांधी ने यह स्वीकार किया कि ऊपर से भेजा गया 1 रुपया जनता को 15 पैसा मिलता है आखिर यह खूनी पंजा किसका था जो जनता के हक का पैसा लूट रहा था l मोदी जी ने जनधन खाते के जरिये सीधे लाभ की राशि हस्तान्तरित कर इस खूनी पंजे की लूट प्रथा को समाप्त किया l देश की आर्थिक प्रगति में किसानो को शामिल किये जाने की आवश्यकता जताते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि किसानो की अधिकार सम्पन्न बनाये जाने का कदम कांग्रेस को नही सुहा रहा l

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...