WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

आजीविका संवर्धन के लिए गौठानों में बढ़ाएं आय मूलक गतिविधियां-कलेक्टर भीम सिंह

आजीविका संवर्धन के लिए गौठानों में बढ़ाएं आय मूलक गतिविधियां-कलेक्टर भीम सिंह

@चपले गोठान में मल्टी एक्टीविटी बढ़ाने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

@चौपाल लगाकर जोबी में सुनी ग्रामीणों की समस्या

रायगढ़ @संदेशा 24 कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज खरसिया ब्लाक के चपले एवं जोबी के गोठान और मल्टी एक्टीविटी सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां गोठानों में संचालित की जाए। जिससे गोठानों से जुड़े समूहों को अधिक से अधिक लाभ हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। इसके लिए उन्होंने गौठानों में आजीविका संवर्धन के लिए आय मूलक गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने चपले में मल्टी एक्टीविटी सेंटर एवं गोठान का निरीक्षण किया। वहां समूह द्वारा बनाए जा रहे फिनाईल, साबुन, सर्फ, अगरबत्ती के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने निर्मित सामग्री को केलो ब्रांड नेम के साथ मार्केटिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक उत्पाद को फैक्ट्री, कारखानों एवं हॉटल में टाइअप के माध्यम से बिक्री करवाने के लिए भी निर्देशित किया।

गोठानों में समूह द्वारा निर्मित वर्मी खाद की उत्पादन, बिक्री तथा समूह को प्रदान की गई राशि के संबंध में जानकारी ली। समूह द्वारा बताया गया कि 577.50 क्ंिवटल वर्मी खाद का निर्माण किया गया। जिसमें से 397.50 क्विटल बिक्री किया जा चुका है। उन्होंने शेष वर्मी कम्पोस्ट की भी जल्द विक्रय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने गोठान में स्थित जर्जर भवन को डीएमएफ के माध्यम से मरम्मत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने उन भवनों में कम से कम 10 अन्य आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। गोठान में स्थित तालाब को गहरीकरण करवाने के लिए भी कहा। पशुपालन विभाग को गोठानों में रिलिंग मशीन प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने आदर्श गोठान जोबी का भी निरीक्षण किया। यहां समूह द्वारा निर्मित वर्मी खाद की जानकारी ली। समूह द्वारा बताया गया कि 529.30 क्विटल का उत्पादन समूह द्वारा किया गया। जिसमें से 514.30 क्ंिवटल का विक्रय किया जा चुका है। वनधन केन्द्र में संचालित रेशम धागा निर्माण सेंटर का भी निरीक्षण किया। वर्तमान में आदर्श गोठान जोबी में मशरूम, आचार, टमाटर, कैचअप, रेशम, मिठाई जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसके साथ ही महिला समूह को सब्जी उत्पादन के लिए गौठान में जगह उपलब्ध कराने कहा गया। जिससे समूह की आय को बढ़ाया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने जोबी चारागाह का निरीक्षण किया। नेपियर घास के रकबा की जानकारी लेते हुये तैयार हो चुके नेपियर को नियमित रूप से पशुओं को खिलाने के निर्देश दिए। गौठान में नेपियर घास को काटने के लिए घास कटर उपलब्ध कराने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, एसडीएम श्री अभिषेक गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत श्री हिमांशु साहू सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं*
निरीक्षण के दौरान जोबी में गोठान में चौपाल लगाकर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। गांव की महिलाओं ने कलेक्टर श्री सिंह के सामने पेयजल की समस्या रखी। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने पंचायत सचिव को 15 दिन में पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग रामलाल द्वारा आंखों के इलाज के लिए मदद मांगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बुजुर्ग की आंखों का नि:शुल्क इलाज का आश्वासन दिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्ची के इलाज के लिए उनके अभिभावक को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

*युवा केन्द्र एवं एमएमयू का किया निरीक्षण*
कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक केन्द्र चपले द्वारा संचालित एमएमयू का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा एमएमयू हाट-बाजार के लिए डेडिकेटेड है। इसे डॉक्टरों द्वारा जांच के दौरान मरीजों की प्राइवेसी तथा अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि एमएमयू के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यह सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में कलेेक्टर श्री सिंह ने मदनपुर खरसिया स्थित युवा केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र में मौजूद आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। युवा केन्द्र के बच्चों से बात कर प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी ली। जिस पर बच्चों ने कहा यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है, जिससे पढ़ाई में आसानी होती है। कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...