शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों के साथ गायत्री शक्तिपीठ तमनार में किया गया संगोष्ठी आयोजन

शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों के साथ गायत्री शक्तिपीठ तमनार में किया गया संगोष्ठी आयोजन
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 7.9.2021

गायत्री शक्तिपीठ तमनार में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों के साथ विकास खण्ड तमनार के परिजनों द्वारा सोमवार दिनांक 06.09.2021को गायत्री शक्तिपीठ तमनार में संगोष्ठी आयोजन की गई। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा गायत्री परिवार की गतिविधियों और भविष्य में होने वाली कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते चर्चा परिचर्चा की गई।शांतिकुंज प्रतिनिधि पूरनलाल चंद्राकर टोली नायक एवं सहयोगी तपेश्वर शांडिल्य संगीतकार के साथ में समयदानी गुंजेश्वर प्रसाद ईजारदार के आतिथ्य में गायत्री शक्तिपीठ तमनार के परिजन ट्रस्टी अश्वनी पटनायक,मुकेश पटनायक,जनक राम साव,रोहित साव,परमानन्द पटनायक,जे एल कुशवाहा,आनंद राम साहू,पीआर साहू,शंकर जायसवाल सहित मिलुपारा,डोलेसारा, पडिगांव,देवगांव,कचकोबा अन्य गांवो से गायत्री परिवार के धर्म प्रेमी भाइयों-बहनों की उपस्थिति रही।


