होम क्वारेंटाईन का किया उल्लंघन, दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया अपराध दर्ज

रायगढ़ संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 12.07.2020
रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर होम क्वारेंटाईन के नियमों का उल्लंघन करने पर दो व्यक्तियों के विरूद्ध कोतरा रोड और कोतवाली पुलिस थाना रायगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर भीम सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जाने वाले उपायों के तहत बाहर से आने वाले निवासियों को होम क्वारेंटाईन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये है तथा ऐसे व्यक्तियों को 14 दिनों तक होम क्वारेंटाईन में रहना आवश्यक है। होम क्वारेंटाईन का उल्लंघन करने पर रायगढ़ के कार्मेल स्कूल स्थित श्रवण कुमार एवं खैरपूर निवासी अमरजीत शर्मा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने होम क्वारेंटाईन में रह रहे व्यक्तियों को मोबाईल एप के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। आगे भी जो व्यक्ति होम क्वारेंटाईन के नियमों का उल्लंघन करते पाये जायेंगे तो उनके विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
