छत्तीसगढ़ में एक दिन में मिले 150 मरीज, 2 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में एक दिन में मिले 150 मरीज, 2 लोगों की मौत

? रायगढ़ के लोइंग क्वारंटाइन सेन्टर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव,
संदेशा रायपुर @ 12.7.2020
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज सबसे ज्यादा 150 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा रायपुर से 96 नए मरीज मिले हैं। यह किसी शहर से मिले अबतक का सबसे ज्यादा बड़ा आंकड़ा है। इनके अलावा जांजगीर चाम्पा से 17, कांकेर से 09, सरगुजा से 05, बालोद, बिलासपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोरिया से 03-03 मरीज, धमतरी से 02, गरियाबंद, रायगढ़, कवर्धा, बलौदाबाजार, बलरामपुर से 01-01 नए मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कोरोना प्रभावितों का आंकड़ा 4 हजार से ज्यादा हो गया है।
प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4081 हो गई है वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 909 हो गई है। हालांकि अबतक प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 3193 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज ही प्रदेश में 02 कोरोना मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। अब प्रफेश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 19 हो गई है। आज कोरोना से मारने वालों में एक दुर्ग का है जिसे सेप्टिक हो गया था और अपना इलाज करवा रहा था, दूसरा रायपुर का निवासी था जिसे हार्ट अटैक हुआ था। आज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 83 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

