WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

सेवा की कहानी: मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं का सहारा

सेवा की कहानी: मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं का सहारा

*पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की जरूरतों के लिए मिल रही आर्थिक मदद*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं बनी बदलाव की कहानी*

रायगढ़ @संदेशा 24

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महतारी वंदन योजना से रायगढ़ की माताओं को स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना से लाभान्वित मीना राय और निरूपा वैष्णव सेवा की कहानी में अपने अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि इन योजनाओं से मिलने वाली सहायता उनके लिए मातृत्व के दौरान काफी उपयोगी साबित हो रही है।

रायगढ़ निवासी मीना राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी के साथ फॉर्म भरने में मदद मिली। जिसके बाद उन्हें पात्रतानुसार पहले बच्चे के समय 5 हजार रुपए और दूसरे बच्चे के समय 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। वे बताती हैं कि इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने पोषण और स्वास्थ्य के लिए फल सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री खरीदने में किया। इसके साथ ही उनके लिए महतारी वंदन योजना भी सहारा बनी है। हर महीने मिलने वाले 01 हजार रुपए की राशि का उपयोग वे बच्चों और परिवार की जरूरतों में कर रही हैं।

*दूसरी बालिका के जन्म पर निरूपा को मिली 6 हजार रुपए की सहायता*

रायगढ़ जिले की निरूपा वैष्णव को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से उनका आवेदन कराया गया और दूसरे बच्चे के रूप में बालिका के जन्म पर उन्हें 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। निरूपा ने इस राशि का उपयोग अपने स्वास्थ्य और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में किया। निरूपा को भी महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 01 हजार रुपए की राशि मिल रही है। वे इसका उपयोग घरेलू खर्च के साथ बच्चों की पढ़ाई और ट्यूशन जैसी जरूरतों में करती हैं। दोनों महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

*स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना योजना का उद्देश्य*

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सहायता के लिए सीधे बैंक खाते में राशि दी जाती है। पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5 हजार रुपए की सहायता दो किस्तों में तथा दूसरे बच्चे के रूप में बालिका के जन्म पर 6 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। पात्र हितग्राहियों को संस्थागत प्रसव की स्थिति में जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी प्राप्त होता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के साथ महतारी वंदन योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग का माध्यम बन रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला... सेवा संकल्प अभियान में दिखा स्थानीय हुनर और नवाचार रायगढ़ में दूसरा समुदाय-आधारित फोस्टर केयर प्लेसमेंट सफल सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का सं... आइस बॉक्स और जाल से मत्स्य कृषकों को मिला सहारा, मछली व्यवसाय ... टीबी मुक्त भारत अभियान: घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनान... सेवा की कहानी: मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं ... डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुर... सेवा संकल्प अभियान में खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यो... पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समार...