WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का संदेश

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का संदेश

*महापौर ने कहा- स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*आयुर्वेद दिवस पर संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ जीवनशैली में आयुर्वेद के महत्व*

रायगढ़ @ संदेशा 24

सेवा संकल्प अभियान के तहत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायगढ़ एवं रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा के संयुक्त तत्वावधान में आज आयुर्वेद कॉलेज के सभागार में ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा परंपरा है, जिसकी उपयोगिता आज के समय में भी बनी हुई है। स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारी का उपचार ही नहीं,

बल्कि खान-पान, दिनचर्या और जीवनशैली में संतुलन भी जरूरी है। आयुर्वेद हमें प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने की सीख देता है। उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आयुर्वेदिक औषधियों एवं घरेलू उपचारों की जानकारी साझा करते हुए इनके उचित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए, ताकि आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू एवं श्री मुक्तिनाथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगा नरसिम्हा ने स्वागत उद्बोधन में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद की जीवनशैली आधारित चिकित्सा पद्धति और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

*विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दी व्यावहारिक जानकारी, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए सम्मानित*

संगोष्ठी में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. देवाशीष राय चौधरी, डॉ. विभा पटवर्धन, डॉ. संतोष गुप्ता एवं डॉ. विजय लक्ष्मी चन्द्रा ने पीपीटी के माध्यम से कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिवेश में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके कारणों तथा चिकित्सकीय गुणों से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद की उपयोगिता एवं स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका से अवगत कराया।
आयुष विभाग के प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुणाल पटेल ने सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आयुर्वेदिक पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता, फूड स्टॉल, स्वास्थ्य जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य द्वारा अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं कॉलेज के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला... सेवा संकल्प अभियान में दिखा स्थानीय हुनर और नवाचार रायगढ़ में दूसरा समुदाय-आधारित फोस्टर केयर प्लेसमेंट सफल सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का सं... आइस बॉक्स और जाल से मत्स्य कृषकों को मिला सहारा, मछली व्यवसाय ... टीबी मुक्त भारत अभियान: घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनान... सेवा की कहानी: मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं ... डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुर... सेवा संकल्प अभियान में खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यो... पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समार...