WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला सुरक्षा का संबल

सेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला सुरक्षा का संबल*किट वितरण के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दी जानकारी, अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर* रायगढ़ @संदेशा 24सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कृषि विभाग एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में फसल बीमा पाठशाला के तहत महिला किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देकर उन्हें योजना से जोड़ना रहा।कार्यक्रम में उप संचालक कृषि रायगढ़ श्री अनिल वर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री अजय कुमार जायसवाल, श्री सौरव पटेल, श्री सीताराम सिदार, एआईसी के जिला समन्वयक श्री संजीव कुमार साहू एवं श्री भिखम साहू उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि ने महिला किसानों को किट वितरित किए।*फसल जोखिम से सुरक्षा के लिए बीमा योजना की दी जानकारी*कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग एवं एआईसी के अधिकारियों ने महिला किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों, फसल बीमा के महत्व और फसल को विभिन्न जोखिमों से होने वाले नुकसान की स्थिति में बीमा सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र किसानों को इससे जोड़ने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में महिला किसानों को कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ तक पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित महिला किसानों और स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने भी कृषि एवं फसल बीमा से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला किसान एवं स्व-सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला किसानों को फसल सुरक्षा और बीमा के प्रति जागरूक करने के साथ शासन की किसान हितैषी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला... सेवा संकल्प अभियान में दिखा स्थानीय हुनर और नवाचार रायगढ़ में दूसरा समुदाय-आधारित फोस्टर केयर प्लेसमेंट सफल सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का सं... आइस बॉक्स और जाल से मत्स्य कृषकों को मिला सहारा, मछली व्यवसाय ... टीबी मुक्त भारत अभियान: घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनान... सेवा की कहानी: मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं ... डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी अब क्यूआर कोड से, घरघोड़ा में शुर... सेवा संकल्प अभियान में खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यो... पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समार...