
रायगढ़ संदेशा@13.07.2020 मौके पर मौजूद लोग ने बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे के आसपास एक व्यक्ति एक महिला के साख एक कार में जा रहा था। तभी उसकी पत्नी ने कार ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। वह कार के बोनट पर चढ़ गई। उसने अपनी जूती से कार के अगले शीशे पर मारा।
महिला का पति जब कार से निकला तो उसने उसपर भी हमला किया। इसके बाद वह कार में बैठी महिला की भी पिटाई की। दोनों की बीच सड़क पर लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

