छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना ..

छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना ..

नई दिल्ली 13.7.2020 मौसम विभाग के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण और मुंबई में भारी बारिश का यह क्रम कुछ दिन जारी रहेगा। कोंकण गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, रायलसीमा, अंडमान व निकोबार, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
अगले कुछ घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के बीच कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। बिहार में बागमती, ललबेकिया, कमला नदियों का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर होने की वजह से इनके बांधों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
इसके साथ ही अन्य नदियों के बांधों की भी लगातार देखरेख हो रही है। रविवार को शिवहर जिले में बागमती नदी के दाएं तटबंध में बेलवा धार के पास स्लुइस गेट लगाने के लिए बनाई गई प्रोटेक्शन वाल नदी की तेज धार से टूट गई। हालांकि, इससे बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
