अवैध देशी हथियारों के जखीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

अवैध देशी हथियारों के जखीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…
कोतवाली पुलिस रायगढ़ द्वारा की जा रही कार्यवाही
संदेशा रायगढ़ @दुलेंद्र पटेल 14.7.2020
कोतवाली थाना रायगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बीती दरमियानी रात रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर रायगढ़ एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा और सीएसपी के नेतृत्व में कोतवाली टीआई एस एन सिंह अपनी टीम के साथ रायगढ़ शहर के दीनदयाल कॉलोनी एक मकान में दबिश देकर एक युवक को अवैध देशी हथियार के साथ धर दबोचा। इस विषय मे पुलिस ने बताया कि बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी कोसा सेंटर के पीछे एक युवक को देसी कट्टे और अन्य आपत्तिजनक हथियारों के साथ धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक प्रसन्ना एक्का के मकान में किराए से रहता था और वह पेशे से ड्राइवर है। इसका नाम मोहमद आरिफ है जिसकी उम्र 36 वर्ष है। आरोपी मूलतः बिहार गया का रहने वाला था। जो बीते तीन चार सालों से रायगढ़ शहर में रह रहा था। इससे मिले सभी आपत्तिजनक हथियारों का निर्माण यह खुद कर रहा था। फिलहाल गिरफ्तार किये गए आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। आरोपी से जप्त किये गए हथियारों में एक नग देसी कट्टा पिस्टल,एक बारह बोर की भरमार बन्दूक, कारतूस, बारूद मसाला,एक लोहे का कत्ता और एक नग आधी बनी बारह बोर की भरमार शामिल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।


