तमनार। चौक पर गिरा ट्रक का मोबिल, ..सड़क पर फैलने से 6 मोटरसाइकिल सवार गिरे .. एक का टुटा पैर…! देखें वीडियो

संदेशा तमनार@पुष्पेंद्र पटेल 19.07.2020
रायगढ़। रायगढ़ के तमनार के हुंकराडीपा चौक पर एक भारी वाहन का मोबिल टैंक फट गया। घटना आज सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास की है। सड़क पर मोबील फैलने से सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हुई। करीब आधा दर्जन बाइक इसके चपेट में आए और स्लिप खा कर नीचे गिरने लगे। कंपनी की शिफ्ट छूटने का टाइम होने के कारण हादसे का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि इसमें बाइक सवार एक कर्मचारी पैर टूट गया है। बाइक सवार कर्मचारी काफी तेज गति से आ रहा था इसके पहले के लोगों से सावधान करते उसने ब्रेक मारी और काफी जोर से फिसलते हुए बाइक समेत सड़क पर गिरा। जिसमें उसकी पैर की हड्डी टूट गई। फिलहाल घायल कर्मचारी का इलाज चल रहा है।
जेपीएल प्रबंधन ने घटना की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी मार कर सड़क को साफ किया है मगर फिर भी अभी भी हादसे का खतरा टला नहीं है। देखें वीडियो

