रायगढ़ में प्रत्येक बुधवार को टोटल लॉकडाउन का ऐलान…कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अगले रविवार से खुलेंगी दुकानें। प्रत्येक बुधवार को रहेगा लॉकडाउन।
रायगढ़। रायगढ़ शहर व जिले में अभी फिलहाल नहीं होगा पूर्णतः लाॅक डाऊन/रायगढ़ कलेक्टर आज सभा कक्ष में सभी अधिकारियों की मीटिंग ली जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी गई है।तथा अब रविवार की जगह दुकानें होंगी बुधवार को बंद, बुधवार के दिन डेली उपयोगी में सिर्फ सब्जीयो के जहां जहां दुकान लगते हैं वहीं वहीं लगेंगे इनका टाइमिंग 10:00 बजे तक किया गया है।और जहां-जहां हॉस्पिटल के अंदर मेडिकल दुकानें हैं उन्हीं को दी गई है खोलने की अनुमति,बुधवार के दिन बाकी सब दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।लेकिन यह पूरा आदेश आगामी तारीख से प्रभावित होगा।आज इस मीटिंग में मुख्य रूप से रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह,एसपी संतोष कुमार सिंह,एस.एन केसरी सीएमएचओ, नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे सहित मौजूद थे। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने की पुष्टि.

