रायगढ़।आसमान में दिखा अद्भुत नजारा..! ध्यान से देखने पर दिखा आराध्य हनुमान जी का प्रतिरूप..! सोशल मीडिया में चर्चा में तस्वीर..

संदेशा रायगढ़ @ पुष्पेंद्र पटेल 19.07.2020
रायगढ़। आसमान में कई अद्भुत कलाकृतियां उभर कर आती हैं मगर कुछ कलाकृतियां ऐसी होती है जो हमें अचंभित कर देती हैं। ऐसा ही एक नजारा शुक्रवार 17 जुलाई शाम रायगढ़ में देखने को मिला। उस आसमानी नजारे को देखने के बाद एक आकृति उभर कर आई। इसे ध्यान से देखने पर भगवान बजरंगबली का एक प्रतिरूप दिखाई दिया। बादलों के बीच बनी सुंदर कृति को रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और यह चर्चा में तब आया। जब उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से इसे शेयर किया। यह तस्वीर रायगढ़ के कोतरा रोड भारत माता चौक पर खींची गई थी।

इस बारे में विजय सिंह ठाकुर ने हमें बताया कि
मेरे द्वारा शुक्रवार की शाम 5:50 मिनट 43 सेकेंड में कोतरा रोड भारत माता चौक में बादलो की बहुत ही सुंदर आकृति देखकर तस्वीर खिंची गयी। जिसे बाद में गौर करने पर साक्षात बजरंग बली की प्रतिमूर्ति दिखाई दिया।

इसके साथ में अद्भुत एक अद्भुत अंक गणित का भी संयोग के बारे में भी बताया। संयोग देखो जिस समय मैने फ़ोटो खिंचा उस समय 5:50:43 हो रहा था। सब को जोड़ने से 17 हो रहा है। उस दिन तारीख भी 17 ही थी।

