तमनार
जेपीएल तमनार में धूमधाम से मनाया गया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती

जेपीएल तमनार में धूमधाम से मनाया गया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंतीतमनार @संदेशा24जेपीएल तमनार में सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
जेपीएल तमनार के कार्यपालन निदेशक ईडी अन्य अधिकारियों कर्मचारियों व ठेका श्रमिको ने वर्क शॉप में सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना हवन पूजन में शामिल होकर प्लांट क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की मंगल कामनायें की।
इस दौरान पूरे दिन कंपनी के गेट न 2 में आम जनता के लिए खुले रहे। लोगो को बस से पूजन स्थल तक जाने आने की व्यवस्था की गई।बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर देवशिल्पी का आशीर्वाद लिया।


