ट्रांसपोर्ट संघ घरघोडा द्वारा बायपास चौक में भगवान विश्वकर्मा का प्रतिमा का किया गया स्थापना

ट्रांसपोर्ट संघ घरघोडा द्वारा बायपास चौक में भगवान विश्वकर्मा का प्रतिमा का किया गया स्थापना घरघोड़ा @संदेशा 24ट्रांसपोर्ट संघ घरघोडा द्वारा धरमजयगढ़ रोड बायपास चौक में भगवान विश्वकर्मा का प्रतिमा का स्थापना कर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया है आपको बता दें कि घरघोडा ट्रांसपोर्ट संघ घरघोडा के अध्यक्ष सुरेश तायल के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा का प्रतिमा स्थापित बाइपास चौक में किया गया है
विगत 15 वर्षों से लगातार भगवान विश्वकर्मा जयंती ट्रांसपोर्ट संघ घरघोडा के द्वारा मनाते आ रही है घरघोड़ा ट्रक मालिकों के तत्वाधान में क्षेत्र वासियों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा 3 दिनों तक पूजा अर्चना किया जाता है एवं अंतिम दिवस महा भंडारा का आयोजन भी किया जाता है
जिसमे हजारो श्रद्धालुओं द्वारा भगवान विश्वकर्मा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते है तथा भंडारे के दूसरे दिन घरघोडा के ट्रांसपोर्ट संघ एवं घरघोडा क्षेत्र वासियों द्वारा DJ लगाकर बड़े ही धूमधाम के साथ विषर्जन किया जाता है आयोजन में ट्रक मालिक संघ के सुरेश तायल ,प्रेम मिश्रा , विष्णु तायल ,प्रियंक दुबे , राकेश ठाकुर ,बबलू तिवारी सौरभ दुबे तथा यूनियन के समस्त सदस्यों की सहभागिता रहती है।

