श्रीमद् भागवत कथा घरघोड़ा में व्यासपीठ आचार्य पं.दीपक महाराज जी के अमृतवाणी से श्रद्धालु हुए गदगद

श्रीमद् भागवत कथा घरघोड़ा में व्यासपीठ आचार्य पं.दीपक महाराज जी के अमृतवाणी से श्रद्धालु हुए गदगद
घरघोड़ा @ घरघोड़ा
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन महादेव धर्मशाला घरघोड़ा में 17 सितंबर से कलश यात्रा शुभारंभ होकर 24 सितंबर 2023 रविवार को समापन होगी। कार्यक्रम दिल्ली, इंदौर ,बरगढ़ ,बड़वासन उड़ीसा, बरलिया, लाखा एवं घरघोडा के समस्त कंसल परिवार जुइवाले के नेतृत्व में किया जा रहा है

जिसमे सुबह 11 बजे कंसल निवास से कलश यात्रा निकाली गई जो कि जय स्तंभ चौक होते हुए शनि मंदिर चौक से बगमुड़ा तालाब के लिए निकली थी कलश यात्रा से वापसी के पश्चात आचार्य श्री दीपक महाराज के द्वारा ब्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी रसमयी अमृत वाणी द्वारा सभी भक्तों को अग्रिम उद्धारक कथा का रसपान कराया गया

कंसल परिवार द्वारा घरघोडा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से विशेष निवेदन किया गया है कि श्रीमद भागवत कथा में शामिल होकर आचार्य श्री दीपक महाराज के रसमयी अमृत वाणी का रसपान कर पूण्य के भागी बने एवं 19 अक्टूबर गुरुवार को श्री महादेव धर्मशाला में भंडारा का आयोजन किया जाएगा जिसमे समस्त श्रद्धालु को आमंत्रित किया गया है


