केराखोल में झूलारथ यात्रा भव्य सम्पन्न ?पूर्व विधायक सुनीति राठिया के आतिथ्य डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया के नेतृत्व में नृत्यक दल हुए सम्मानित

केराखोल में झूलारथ यात्रा भव्य सम्पन्न
?पूर्व विधायक सुनीति राठिया के आतिथ्य डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया के नेतृत्व में नृत्यक दल हुए सम्मानिततमनार @संदेशा 24केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम केराखोल में भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में झुलारथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।पूर्व विधायक सुनीति राठिया के मुख्य आतिथ्य एवं डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया के अध्यक्षता नेतृत्व में सरपंच पंचगण अन्य गणमान्य नागरिक,नृत्यकदल, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विधायक सुनीति राठिया एवं डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया अन्य अतिथियों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता जनार्दन हेतु सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की गई।
पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहाकि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में सांस्कृतिक परंपरा एकता और अखंडता बनी रहती है और धन्य है यहां के लोग जो इतना सुंदर आयोजन कर भक्ति भाव से भगवान की पूजा अर्चना करने में श्रद्धा भक्तिभाव आस्था रखते है इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण अंचल की पारंपरिक प्रतिभाएं उभर कर बाहर आती है। उन्होंने लोगो से कहाकि मैं किसी पद में रहूँ या ना रहूँ धार्मिक आयोजन भगवान की पूजा अर्चना कार्यक्रम में पहुंचकर आप लोगो की जीवन पर्यंत सेवा करने का अवसर मिलता रहे। साथ ही सभी को झूला रथयात्रा की नृत्यक दल,जनता जनार्दन ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
झुलारथ यात्रा में कई गांव से नृत्यक दलों ने अपनी नृत्य कला से सभी दर्शकों एवं अतिथि गण को मंत्रमुग्ध किया और आदिवासी परंपरा से ओतप्रोत अपनी सतरंगी वेशभूषा से सभी के बीच ध्यान आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसमें प्रथम पुरुस्कार कठरापाली एवं द्वितीय पुरुस्कार औराईमुड़ा को पुरस्कृत किया गया।

