राष्ट्रीय कवि संगम रायगढ़ द्वारा श्री विश्वकर्मा जयंती पर श्री विश्वकर्मा सम्मान की शुरुआत ?श्री विश्वकर्मा सम्मान 2022-23 से सम्मानित हुए एमएसपी के सीओओ बी.के सिंह

राष्ट्रीय कवि संगम रायगढ़ द्वारा श्री विश्वकर्मा जयंती पर श्री विश्वकर्मा सम्मान की शुरुआत
?श्री विश्वकर्मा सम्मान 2022-23 से सम्मानित हुए एम एस पी स्टील एण्ड़ पाॅवर लिमिटेड़ के सीओओ बी.के सिंह
तमनार @ संदेशा 24
राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई रायगढ़ राष्ट्र जागरण के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्र जागरण के लिए समर्पित रहने वाले लोगो को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने में सदैव तत्पर रहती है । इसी क्रम में एक नयी पहल की गई है जिसके तहत् *”श्री विश्वकर्मा सम्मान”* के लिए विविध उद्योगों एवं कल-कारखानों के जुड़े वरिष्ठ व्यक्तियों के नामों पर चर्चा की गई ताकि औद्योगिक संस्थानों और साहित्यिक समाज का एक जुड़ाव बन सके ।

इसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ – साथ राष्ट्र जागरण के लिए अगुवाई करने वाले उद्योग से जुड़े कर्मयोगियों को प्रति वर्ष विश्वकर्मा पूजा पर “श्री विश्वकर्मा सम्मान” से सम्मानित किया जा सकें।
इसके प्रथम सोपान में राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष योगेश अग्रवाल एवं प्रांत उपाध्यक्ष अरविंद सोनी “सार्थक” जी की अनुसंशा , जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव जी, संरक्षक श्रीमती आशा मेहर ‘किरण’ जी की सहमती से एम.एस.पी. स्टील एवं पावर लिमिटेड के सी.ओ.ओ. कर्मयोगी बी.के.सिंह जी को वर्ष 2023 के लिए श्री विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। एम एस पी संस्थान के गेस्ट हाऊस प्रांगण में एक भव्य समारोह रखा गया और उन्हें पुष्पहार, अंग वस्त्र शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह,और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इसी अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया गई जिसमें राष्ट्रीय कवि संगम के श्री अरविंद सोनी ‘सार्थक’ , तेजराम नायक ‘तेज’, अजय पटनायक ‘मयंक’, गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न’, पूर्णिमा चौधरी, कु. केशिका साहू और कु. नेहा ठेठवार ‘चिंगारी’ ने अपने काव्यपाठ से इस सम्मान समारोह को यादगार बना दिया।
अपने उद्बोधन में बी. के. सिंह जी ने राष्ट्रीय कवि संगम का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र जागरण और साहित्य विकास पर अपने विचार व्यक्त किए और इस हेतु सदैव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में रायगढ़ राष्ट्रीय कवि संगम जिला ईकाई रायगढ़ के संरक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्याम नारायण श्रीवास्तव, सुश्री गीता उपाध्याय ‘मंजिरी , धनेश्वरी देवांगन ‘धरा’ , सुश्री सुशीला साहू ‘विद्या’, विक्रांत गुप्ता,रजनी वैष्णव, कु.इंदु साहू, सुशील मेहर,राकेश देवांगन ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
इस सम्मान समारोह में एम. एस. पी. के, वी एस सिंह,ए के सिंह,वी एन श्रीवास्तव,मनीष बक्षी, अक्षय बारीख, संदीप जायसवाल, एस के चौधरी, संतोष परिहार, आर के शुक्ला,राकेश दीक्षित, संजय शर्मा, एवं अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों
की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में एम. एस. पी. द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन क्रमशः श्री मनीष बक्षी, श्रीअरविंद सोनी “सार्थक” और श्री तेजराम नायक जी ने किया ।


