भाजपा की अलग अलग क्षेत्रों में विकास के लिए की बड़ी घोषणा

भाजपा की अलग अलग क्षेत्रों में विकास के लिए की बड़ी घोषणा
न्यूज़ 24 साभार
रायपुर @संदेशा 24
*कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेंगे,*
*समर्थन मूल्य 3,100 रुपए में एक मुश्त पूरा भुगतान हर पंचायत भवन में नकदी काउंटर बारदाने की उपलब्धता रहेगी*
*महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपए विवाहित महिला को वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाएगी*
*रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती एक लाख रिक्त शासकीय पदों पर समयबद्ध पारदर्शी भर्ती 2 साल के अंदर की जाएगी,*
*प्रधानमंत्री आवास और घर निर्मल जल अभियान के तहत पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास और धनराशि का आवंटन किया जाएगा,*
*2 सालों में किया जाएगा तेंदूपत्ता संग्रहण दर और बोनस में प्रति मानक बोरा 5500 रुपए दिया जाएगा, 15 दिन तक संग्रहण के बाद 4500 तक बोनस चरण पादुका और अन्य सुविधाओं पुनः प्रारंभ की जाएंगी*
*दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत ₹10 हजार प्रतिवर्ष भूमिहीन खेती हर मजदूर को दी जाएगी,*
*आयुष्मान भारत स्वस्थ छत्तीसगढ़ योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त उपचार कर स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा और 500 नए जन औषधि केंद्र का भी होगा निर्माण,*
*यूपीएससी की तर्ज पर होंगी परीक्षाएं, सीजीपीएससी घोटाले की होगी जांच ताकि सीजीपीएससी में पारदर्शिता बरत सके,*
*छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को 50% सब्सिडी दी जाएगी,*
*स्टेट कैपिटल रीजन में रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर के विकास के लिए दिल्ली की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन बनाया जाएगा,*
*इन्नोवेशन हब बनाने के लिए नया रायपुर में बनेगा केंद्रीय भारत का इन्नोवेशन हब जिससे 6 लाख रोजगार के अवसर दिए जाएंगे,*
*रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1,50,000 रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा,*
*गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा,*
*कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को डीबीटी से मासिक ट्रैवल एलाउंस दिया जाएगा*
*भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाया जाएगा, शिकायत निवारण व निगरानी हेतु वेब पोर्टल प्रत्यक्ष कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में सेल भी बनाया जाएगा*
*हर संभाग में एम्स की तर्ज पर लोकसभा क्षेत्रों में सीआईएमएस बनाया जाएगा, और आईआईटी की तर्ज पर सीआईटी का निर्माण होगा*
*इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन में निवेश आमंत्रण के लिए वार्षिक वैश्विक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा*
*सरकार तुहर द्वार की मदद से डेढ़ लाख बेरोजगारों की भर्ती पंचायत स्तर पर जाएगी,*
*शक्तिपीठ परियोजना के तहत चार धाम परियोजना की तर्ज पर पांच शक्तिपीठों के लिए 1000 किलोमीटर परियोजना बनाई जाएगी,*
*22 जनवरी को अयोध्या रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या में प्रभु श्री राम के होंगे दर्शन*

