मतदान केन्द्रों में वोटर्स को हो रहा हैप्पी वोटिंग का अनुभव, की गई है व्यापक तैयारियां

मतदान केन्द्रों में वोटर्स को हो रहा हैप्पी वोटिंग का अनुभव, की गई है व्यापक तैयारियां
रायगढ़@संदेशा 24
17 नवम्बर 2023/ मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मतदान केन्द्र को आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष प्रयास किया है। जिससे वहां वोट डालने आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही वे अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित हो। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ के आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 131 छुहीपाली में व्यापक तैयारियां की गई है।

यहां मतदाताओं के लिए बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था की गयी है। पूरे केन्द्र को आकर्षक रूप में सजाया गया है। जिससे मतदाताओं को हैप्पी वोटिंग का अनुभव हो सके।

शास पी डी कॉमर्स कॉलेज संगवारी मतदान केंद्र में पहुंची नवीन मतदाता प्रियांशी महापात्रे के साथ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने की चर्चा।

82 वर्षीय श्री अम्बा लाल पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फुल कुमारी पटेल ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर कलेक्टर , एसएसपी संग ली सेल्फी।
श्रीमती मोनिका अग्रवाल अपने पति एवं नवजात शिशु संग वोट देने बाल मंदिर मतदान केंद्र पहुंची, कलेक्टर श्री गोयल ने सभी से मिलकर खुशी जाहिर की।डॉ कुंती चौधरी अपनी 5 महीने की बेटी चेतना पटेल के साथ संगवारी मतदान केंद्र शास पी डी कॉमर्स कॉलेज पहुंची।



