विद्यावती सिदार ने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्रवासियों का जताया आभार

विद्यावती सिदार ने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्रवासियों का जताया आभार
तमनार @संदेशा 24
विधानसभा क्षेत्र 15 लैलूंगा चुनाव 17 नवम्बर 2023 को शांतिपूर्ण मतदान हेतु कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने सभी को आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मेरे सभी कर्मठ साथी कांग्रेस के कार्यकर्ता,पदाधिकारी, वरिष्ठजन जिन्होंने दिन दुगुनी रात चौगुनी अथक प्रयासों एवं सर्वस्व लगन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश भर में चर्चित कांग्रेस के योजना मॉडल,लोककल्याण नीतियों को जन जन तक पहुंचाया एवं समस्त लैलूंगा विधानसभा के आमजनों को भरोसे की सरकार कांग्रेस में वोट देने के लिए जागरूक किया , सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, साथियों एवं मातृ शक्ति स्वरूप लैलूंगा विधानसभा के समस्त दीदी बहनों के भी स्नेह एवं योगदान के लिए नतमस्तक हूं!
मीडिया के तमाम बंधुगण एवं इस चुनाव में अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले सभी शक्ति स्वरूप आमजनों का भी हृदय से आभार!
आप सभी ने इस चुनावी महायज्ञ में कांग्रेस के लिए वोट डालकर आहुति दिए इस यज्ञ की चिंगारी लैलूंगा विधानसभा में चहुमुखी विकास सुनिश्चित करके चमक लाएगी!
आप सभी का हृदय से आभार!
आप सभी के आशीर्वाद से मैं हूं!
आप सभी के सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर एवं सक्रिय रहूंगी।

