सुनीति सत्यानंद राठिया ने लैलूंगा विधानसभा के मतदाताओं का किया हार्दिक आभार

सुनीति सत्यानंद राठिया ने लैलूंगा विधानसभा के मतदाताओं का किया हार्दिक आभार
तमनार 18.11.2023 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनीति सत्यानंद राठिया ने लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने के लिए सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते दिन-रात समर्पित भाव से भाजपा के लिए काम कर रहे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग, प्रशासन द्वारा निर्विघ्न शांतिपूर्ण मतदान,पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा चाक चौबन्ध व्यवस्था एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा चौथा स्तम्भ का कुशल निर्वहन पर आभार ब्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा में भाजपा चुनाव प्रभारी अरुण कुमार राय जी,संयोजक सतीशचन्द बेहरा जी,विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के भाजपा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता, मण्डल के सभी पदाधिकारी,युवा व महिला मोर्चा के साथ सभी मोर्चा प्रकोष्ट कार्यकर्ताओ शक्तिकेन्द्र,बुथ प्रभारी संयोजक सहसंयोजको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।


