संकुल गोढ़ी में बालक्रीडा सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुआ भव्य सम्पन्न

संकुल गोढ़ी में बालक्रीडा सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुआ भव्य सम्पन्न
तमनार @संदेशा 24
संकुल केंद्र गोढ़ी अंतर्गत 3 दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीडा सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024 शासकीय माध्यमिक शाला कसडोल के प्रांगण में 6 प्राथमिक शाला, 2 पूर्व माध्यमिल शाला,2 अशासकीय माध्यमिक शाला सहित 12 विद्यालय के 600 बच्चों ने विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक
कार्यक्रमों में भाग लिया

जिसमें से 327 बच्चों को प्रशस्ति पत्र मेडल स्मृति चिन्ह से पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में संकुल शैक्षिक शालेय परिवार सह ग्राम पंचायत कसडोल के जन प्रतिनिधियों की विशेष भूमिका रही। संदकृतिक कार्यक्रम में प्रथम कन्या शाला गोढ़ी,द्वितीय शहीद वीरनारायण सिंह स्कूल,कबड्डी में प्रथम वुड्स वेली,द्वितीय कसडोल रहा।
क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अतिथि पालकगण गदगद हुए। एकल नृत्य, समूह नृत्य, और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सभी शाला के बच्चों ने भाग लिया।
सास्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों के हाथों से पुरुस्कार वितरण में प्रशस्ति पत्र, मेडल एव स्मृति चिन्ह एव चैंपियन शील्ड प्राथमिक खण्ड से शहीद वीर नारायण सिंह स्कूल गोढ़ी एव माध्यमिक खंड से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कसडोल चैंपियन रहा।
कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका निभाने वाले संकुल के सभी शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
अंत में अतिथि ग्राम पंचायत कसडोल सरपंच उमावाती राठिया,बीडीसी राजकुमार राठिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र साव गिरिजाशंकर पटेल ने सभी छात्र छात्राओं को अनुशासित खेल भावना से खेलकर विजयी होने और कड़ी मेहनत कर जिला, राज्य, राष्ट्रीय खेलों में भी विजय प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही आयोजक द्वारा निर्विवाद शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने शुभकामनाए दीं गई। कार्यक्रम में पंच डिलेश्वर साहू,विजय साहू,कुमारी मांझी,भोजराम साहू,पत्रकार दुलेंद्र पटेल,कौशल साहू,फील्ड मार्शल नीलाम्बर पटनायक,संजय कुमार रथ,अरुण देवता,सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सैकड़ो छात्र छात्राओं समस्त अतिथियों को धन्यवाद एव आभार प्रदर्शन संकुल प्राचार्य गोढ़ी एम बारीक एव कुशल मंच संचालन पुष्पा पटनायक संकुल समन्वयक गोढ़ी द्वारा किया गया।


