अघरिया समाज तमनार का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न

अघरिया समाज तमनार का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न
तमनार @संदेशा 24
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार की निर्वाचन संबंधी आवश्यक बैठक नववर्ष मिलन समारोह सामाजिक भवन तमनार में दिनांक 6 जनवरी शनिवार को दुर्योधन पटेल की अध्यक्षता में रखा गया।
बैठक में अभा अघरिया समाज क्षेत्र तमनार के निर्वाचन हेतु केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेंद्र पटेल द्वारा केंद्रीय समिति द्वारा निर्देशित नामांकन,नाम वापसी एवं निर्वाचन तिथि क्षेत्रीय निर्वाचन संबंधी जानकारियों अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष व केंद्रीय प्रतिनिधि के सम्बंध में बताया गया।क्षेत्रीय पदाधिकारियों सामाजिक बंधुओ से चर्चा परिचर्चा कर 21 जनवरी को नामांकन नाम वापसी एवं 28 जनवरी को निर्वाचन कराने सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। सामाजिक अचार संहिता परिपालन नही करने वालो की निंदा करते सामाजिक संगठन से निलम्बन करने केंद्रीय समिति को अवगत कराया जाएगा।
विधायक निधि से सामाजिक भवन के ऊपर भाग में अविलम्ब निर्माण करने हेतु चर्चा परिचर्चा किया गया।
केन्द्रीय समिति द्वारा अघरिया धाम पैता हेतु दान संकलन राशि हेतु अधिक से अधिक दान सहयोग राशि देने आग्रह किया गया। दान सहयोग करने वाले सामाजिक बंधुओ को सम्मानित किया गया।
बैठक में दुर्योधन पटेल,दिनेश चौधरी,यादलाल नायक,धनी राम चौधरी,दुलेंद्र पटेल,हेमलाल पटेल,ईश्वर नायक,सीताराम चौधरी,गिरधर चौधरी,तेजराम नायक,त्रिलोचन चौधरी,राम कुमार पटेल,भीम नायक, उसतराम पटेल,मिनकेतन पटेल,मोती लाल चौधरी,अश्वनी चौधरी,गोपाल पटेल,पुनीराम पटेल,तेज राम पटेल,सुरेंद्र पटेल,फरसलाल पटेल,कन्हैया चौधरी,अश्वनी पटेल,नेहरू पटेल,प्रदीप नायक,किंकर चौधरी,नन्दराम पटेल,गोवर्धन पटेल,अश्वनी पटेल,अशोक पटेल,जीवन पटेल,टिकेंद्र पटेल अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।

