छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ तमनार के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन @ वार्षिक कलेंडर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुविधा हेतु सराहनीय -विद्यावती सिदार

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ तमनार के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
@ वार्षिक कलेंडर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुविधा हेतु सराहनीय -विद्यावती सिदार
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल 15.1.2023
प्रत्येक वर्ष की भांति शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ विकासखंड इकाई तमनार के

ब्लॉक अध्यक्ष अजय पटनायक के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में तथा कार्यकारी जिलाध्यक्ष कार्तिक चौहान एवं जिला प्रचार प्रसार मंत्री जानकी प्रसाद पटेल के मार्गदर्शन में वर्ष 2024 के वार्षिक कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक विद्यावती सिदार विधायक लैलूंगा तथा क्षेत्र के विशिष्ट महानुभाव विजय शंकर पटनायक सेवानिवृत्त व्याख्याता,शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय समिति के सदस्य व विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर कमलों से गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजकुमार डनसेना वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश साव अधिवक्ता प्रहल्लाद पटनायक तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक पदाधिकारी बाबूलाल भगत, जयप्रकाश साहू, पूनम कुमार देवता, रविकांत बेहरा, राजेश गुप्ता,लोकनाथ पैंकरा, भूषण बड़ा, मसीह प्रकाश तिग्गा, राजा राम कुलदीप, सुबोध कुमार बैरागी, गोविंद कुमार तेंदुलकर,जयराम सिदार एवं अनेक संघ पदाधिकारी सम्मिलित हुए।


