मा शा केशरचुआ प्रधान पाठक वेणुधर चौधरी को दी गई भावभीनी विदाई

मा शा केशरचुआ प्रधान पाठक वेणुधर चौधरी को दी गई भावभीनी विदाई
तमनार @संदेशा 24
विकास खण्ड तमनार के संकुल केंद्र टांगरघाट के संकुल प्राचार्य ए के चौहान एवं शैक्षिक समन्वयक कार्तिक चौहान के मार्गदशन में संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से वेणुधर चौधरी प्रधान पाठक माध्यमिक शाला केशरचुवा की सेवानिवृत्ति पर उन्हें दिनांक 12.01.2024 को माध्यमिक शाला केशरचुवा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें भाव भीनी विदाई दी गई।सर्वप्रथम ग्राम केशरचुवा के सताधिक महिला पुरूष एवं संकुल टाँगरघाट के समस्त शिक्षक वृन्द तथा छात्र छात्राओं के द्वारा गाजे बाजे एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विदित हो कि वेणुधर चौधरी जी ने अपना शिक्षकीय जीवन दिनांक 05/10/ 1983 से प्रारम्भ कर रायगढ़ एवं जशपुर जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पूर्ण लगन एवं कर्तव्य निष्ठता का परिचय देते हए निर्विवाद रूप से शिक्षकीय जीवन की अधिवार्षिकी दिनांक 31.12.2023 को प्रधान पाठक माध्यमिक शाला केशरचुवा के रूप में पूर्ण किया। वेणुधर चौधरी जी का व्यक्तित्व सरल सहज मिलनसार अनुशासनप्रिय है तथा एक आदर्श शिक्षक के रूप में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया जो शिक्षा जगत के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक रहेगा।
श्री चौधरी जी के विदाई सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बनमाली प्रसाद सिदार सेवा निवृत्त व्याख्याता एवं भवानी शंकर बेहरा चंद्रमणि ठेठवार शिवचरण नायक,अमर सिंह चौहान सेवा निवृत्त प्रधान पाठक कुमार गुप्ता जी एवं बाबूलाल भगत प्रधान पाठक मा शा सरसमाल व भगोरा तथा विकास खंड शिक्षा कार्यालय तमनार से जयप्रकाश साहू जी बी आर सी एवं टेकलाल पटेल हेड क्लर्क तोष लाल पटेल एवं शिवशंकर भगत शैक्षिक समन्वयक हमीरपुर एवं लिबरा ग्राम पंचायत केशरचुवा के सरपंच उप सरपंच एवं पंचगण,शताधिक ग्रामवासी तथा संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।


