सीएचसी तमनार में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान शुभारंभ

सीएचसी तमनार में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान शुभारंभ
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 3.3.2024 छत्तीसगढ़ शासन जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का तहत 3 मार्च रविवार को शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एन मंडावी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी बीएमओ डॉ ए.के. मिंज के नेतृत्व समाज सेवी अश्वनी पटनायक,मुकुन्द मुरारी पटनायक,सरपंच गुलापी सिदार,दुलेन्द्र पटेल अन्य द्वारा 0 से 5 वर्ष के नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर शुरुआत की गई।
सीएचसी तमनार अंतर्गत 141 बूथ ,28 सुपरवाइजर,5 मोबाइल टीम द्वारा लगभग 14 हजार बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई जाएगी।

अश्वनी पटनायक ने कहाकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी,महिला एवं बाल विकास विभाग,ग्राम कोटवार,स्थानीय उद्योग के कार्यकर्ताओं, निजी चिकित्सालय सामाजिक कार्यकर्ताओं अभियान में सहयोग प्रदान करें।

डॉ ए मिंज ने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा।

घनश्याम प्रधान,बीपीएम, शशि भूषण सिदार बीईटीओ,ब्लाक कोल्ड चैन प्रभारी वृंदा बोहिदार,नितेश यादव,तरुण थवाईत अन्य कर्मचारीगणो की उपस्थिति रही।


