राधेश्याम राठिया ने माँ बंजारी के दर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद ? संघर्ष समिति ने किया श्रीफल चुनरी ओढ़ाकर किया अभिनन्दन

राधेश्याम राठिया ने माँ बंजारी के दर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
? संघर्ष समिति ने किया श्रीफल चुनरी ओढ़ाकर किया अभिनन्दन
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 3.3.2024
रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में राधेश्याम राठिया ने माँ बंजारी देवी की पूजा अर्चना कर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

संघर्ष समिति व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार तिलकरोली लगाकर श्रीफल चुनरी ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर पंच राम मालाकार,पितरु मालाकार,पंचराम मालाकार,श्याम मालाकार,विजय डनसेना,रवि अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,सुरेश पंडा,कन्हाई गुप्ता,सरोज भोय,प्रकाश त्रिपाठी,दुलेन्द्र पटेल,पदमलोचन बाबा अन्य कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर राधेश्याम राठिया को भाजपा कार्यकर्ताओ अन्य संगठनों द्वारा बधाइयों दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि केलो कुरकुट बनांचल आदिवासी बाहुल्य जिला रायगढ़ के सौम्य सरल मृदुभाषी नेता राधेश्याम राठिया जी को बीजेपी ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र स प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई देने उनके गृह ग्राम छर्राटांगर में भाजपाइयो का तांता लगा हुआ है। जिसमे अरुणधर दीवान,विजय शिशु सिन्हा,शकील जी,बंशीधर चौधरी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,चक्रधर राठिया,संतोष यादव,उद्धव भगत,बबलू पटेल,संतोष बेहरा,छत्तर पटेल सहित अन्य रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से बधाइयों दी जा रही है।


