मंगलम भवन तमनार में पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं का भारी उत्साह

मंगलम तमनार में पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं का भारी उत्साह
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
मंगलम तमनार में पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
तमनार 6.3.2024 मंगलम भवन तमनार में भारतीय जनता पार्टी मण्डल तमनार द्वारा 6 मार्च बुधवार को महिला स्व सहायता समुह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संबोधन नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का एलईडी टीवी के माध्यम से पूर्व विधायक सुनिति राठिया के मुख्य आतित्थ में भाजपा जिला व मण्डल के पदाधिकारियों एवं युवा महिला मोर्चा ,स्व सहायता समूह विहान के सैकड़ो महिला शामिल हुए।
भाजपा ने लोकस

भा चुनाव के मद्देनजर महिला वोटरों को जोड़ने के लिए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश के आधी आबादी पर पकड़ मजबूत करने की तैयारी की। नारी शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम के तहत तमनार क्षेत्र सैकड़ों महिलाओं ने प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम से जुड़े। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में भले ही अभी समय हो। लेकिन भाजपा ने मिशन 24 को लेकर चुनावी शंखनाद कर दिया है।

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी सीट सहित देश में 400 पार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। अपने इस मिशन का फतह करने के लिए भाजपा ने देश की आधी आबादी पर पूरा फोकस कर दिया है । नारी शक्ति वंदन के जरिए आधी आबादी पर पकड़ मजबूत करने की दिशा में बीजेपी आगे बढ़ रही है ।

इस अभियान के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ की महिलाओं से संवाद के माध्यम से जुड़े । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ की 405 स्थान पर आज एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण किया गया । कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीति राठिया,गोकुलानन्द पटनायक,सतीश चंद बेहरा,जतिन्द्र साव,विनायक पटनायक, कैलाश गुप्ता,रामचरण कुंभकार,हरेराम सिदार गीतांजलि पटनायक,गीता बारीक अन्य वरिष्ठगण,युवा मोर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह के सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति रही।

