रोडोपाली मण्डल में पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन प्रोग्राम ममें सैकड़ों महिलाएं शामिल ? लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित

रोडोपाली मण्डल में पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन प्रोग्राम में सैकड़ों महिलाएं शामिल
? लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित
तमनार @ संदेशा 24
लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के भारतीय जनता पार्टी मण्डल रोडोपाली के फॉर्म हाउस ढ़ोलनारा में 6 मार्च बुधवार को महिला स्व सहायता समुह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का एलईडी टीवी के माध्यम से संबोधन में बीजेपी सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया एवं पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया सहित भाजपा जिला व मण्डल के पदाधिकारियों एवं युवा महिला मोर्चा ,स्व सहायता समूह विहान के सैकड़ो महिला शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया जिला उपाध्यक्ष अरुण राय मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया,याद लाल नायक,गोविंद देहरी,भरत पंडा, मंडल महामंत्री प्रताप बेहरा,महेश भोय, संतोष यादव,नन्दकिशोर डनसेना त्रिलोचन पटनायक,नेतराम पटेल अन्य वरिष्ठगण,युवा मोर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्वा सहायता समूह के सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति रही।


