मुख्यमंत्री कन्या विवाह माँ बंजारी धाम में 28 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह माँ बंजारी धाम में 28 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
तमनार @संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत प्रशासन के सहयोग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग तमनार के तत्वाधान में माँ बंजारी धाम प्रांगण तराईमाल में 7 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न समाज के 28 जोड़ों ने शादी कर अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया,सामूहिक विवाह कार्यक्रम पूरे रीति अनुसार बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुनीति राठिया,सरपंच लक्ष्मी भगत,उप सरपंच घनश्याम मालाकार,बीडीसी भूमिका सुनील मालाकार अन्य जनप्रतिनिधियों एवं तमनार तहसीलदार रिचा सिंह,नायब तहसीलदार शिवनन्दन साकेत,जनपद सीईओ वीरेंद्र राय,महिला बाल विकास विभाग के मरकाम अन्य अधिकारी कर्मचारी गण शामिल हुए।

बारातियो का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। विधायक विद्यावती सिदार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पहुचे सभी वर वधु को शुभकामनाएं देते कहाकि पहले गांव के लोग मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शादी करना शर्माते थे। आप लोगो का जो विवाह हो रहा है वह सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है।

पूर्व विधायक सुनिति राठिया ने कहाकि आप सभी सौभाग्यशाली है कि माँ बंजारी धाम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से विवाह संपन्न हो रहा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेंने प्रोत्साहित किया गया। सभी वर व कन्या पक्ष द्वारा विवाह सामग्रियां व उपहार पाकर गदगद नजर आए।


कार्यक्रम के दौरान लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, बिहारी लाल पटेल माणिक चंद पटनायक,मुकुंदमुरारी पटनायक,गीता राठिया,खीरसागर मालाकर,बीडीसी भूमिका सुनील मालाकार,रामुदास महंत,पूर्व विधायक सुनिति राठिया,घनश्याम मालाकार,पंचराम मालाकार,पितरु मालाकार,गोपाल मालाकार,श्याम मालाकार अन्य गणमान्य नागरिक सहित अन्य स्टाफ व वर वधु के परिजन उपस्थित रहे ।


