अघरिया समाज लैलूंगा का वार्षिक सम्मेलन सह निर्वाचन सम्पन्न? अध्यक्ष जदुमणी पटेल,व. उपा.दिनेश पटेल,कोषाध्यक्ष हलधर पटेल,केंद्रीय प्रतिनिधि भूषणलाल पटेल निर्विरोध निर्वाचित

अघरिया समाज लैलूंगा का वार्षिक सम्मेलन सह निर्वाचन सम्पन्न
? अध्यक्ष जदुमणी पटेल,व. उपा.दिनेश पटेल,कोषाध्यक्ष हलधर पटेल,केंद्रीय प्रतिनिधि भूषणलाल पटेल निर्विरोध निर्वाचित
तमनार@संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 13.3.2024
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र लैलूंगा का वार्षिक सम्मेलन सह क्षेत्रीय सामाजिक समिति का निर्वाचन 12 मार्च 2024 को सामाजिक भवन लैलूंगा में केंद्रीय महासचिव व पर्यवेक्षक दीनदयाल पटेल जी की मुख्य आतिथ्य में 6 चौधरी ,18 नायक,60 पटेल गोत्र के सैकड़ो सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

सर्वप्रथम इष्टदेव श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन के बाद क्षेत्रीय समिति द्वारा अतिथियो सामाजिक बन्धुओ का पुष्पहार से स्वागत किया गया। क्षेत्रीय समिति द्वारा संगठन का आय व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात में 10 लाख राशि भवन हेतु एवं विधायक मद श्री चक्रधर सिंह सिदार द्वारा 10 लाख राशि स्वीकृति सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।


केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी दिनेश चौधरी द्वारा निर्वाचन संबंधी जानकारी देते नामांकन हेतु आमंत्रित किया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक दीनदयाल पटेल द्वारा अध्यक्ष जदुमणी पटेल तोलगे ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल कटकलिया ,कोषाध्यक्ष हलधर पटेल बनेकेला,केंद्रीय प्रतिनिधि भूषणलाल पटेल लिबरा को निर्विरोध निर्वाचित घोषणा के बाद पद व गोपीनियता की शपथ दिलाई गई।

केंद्रीय पर्यवेक्षक दीनदयाल पटेल ने मंचासीन अतिथियों अभिवादन करते कहाकि युवाओ की जोश और वरिष्ठजनो का मार्गदर्शन से समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव है। युवा महिलाएं वरिष्ठबन्धु सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन को मजबूत सुदृढ़ बनाये। अघरिया समाज के गौरव श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता में श्री राधा कृष्ण मन्दिर नवनिर्माण में दान सहयोग करने आग्रह किया गया। अंचल प्रभारी ओमसागर पटेल,केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश कुमार चौधरी,केंद्रीय प्रतिनिधि बिहारी लाल पटेल ने युवा महिलाओं सामाजिक बन्धुओ को प्रोत्साहित किया गया।

श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता हेतु निर्विरोध निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल कटकलिया द्वारा 21 हजार रुपए ,कोषाध्यक्ष हलधर पटेल बनेकेला द्वारा 51 हजार ,केंद्रीय प्रतिनिधि भूषणलाल पटेल लिबरा द्वारा 51 हजार रुपए दान देने संकल्प लिया गया।
धार्मिक प्रतिभाशाली महिला श्रीमती उत्तरा पटेल /लोकनाथ पटेल को केलो बनांचल प्रतिभा सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

लैलूंगा क्षेत्रीय समिति द्वारा समस्त अतिथियो व क्षेत्रीय वरिष्ठगणो,महिलाओं को गमछा भेंटकर सम्मान किया गया। लैलूंगा के सामाजिक बन्धुओ द्वारा सुव्यवस्थित स्वादिष्ट भोजन खिलाने में सराहनीय योगदान दिया। मंच संचालन नारायण पटेल एवं आभार ईश्वर लाल पटेल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल,केंद्रीय सचिव धनन्जय पटेल,केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी,केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेन्द्र पटेल,केंद्रीय प्रतिनिधि बिहारी लाल पटेल,पुसौर अध्यक्ष निराकार पटेल, अध्यक्ष पत्थलगांव प्रभुशंकर पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनीराम चौधरी,हेमलाल पटेल,तेजराम नायक,दुर्गा नायक,कन्हाई पटेल,ईश्वर पटेल, दीनबंधु पटेल, हुरदानन्द पटेल, मोहन पटेल, निर्भय नायक, लोचन चौधरी अन्य सैकड़ो सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


