तमनार ब्लॉक के 6533 किसानों के बैंक खाते में राशि का अंतरण से किसान गदगद @ मोदी की गारंटी- विष्णुदेव की सुशासन से छत्तीसगढ़ में सभी वादे हो रहे पूरे -जतिन्द्र साव

तमनार ब्लॉक के 6533 किसानों के बैंक खाते में राशि का अंतरण से किसान गदगद @मोदी की गारंटी- विष्णुदेव की सुशासन से छत्तीसगढ़ में सभी वादे हो रहे पूरे -जतिन्द्र साव
तमनार /दुलेन्द्र पटेल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों को योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की।

सभी किसानों ने अंतर राशि के भुगतान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद किया।छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कृषक उन्नति योजना सम्मेलन का आयोजन किया गया उसी क्रम में जनपद पंचायत तमनार में कृषक उन्नति योजना सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जतिन साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ मोदी की गारंटी विष्णुदेव की सुशासन में छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वादा किया था वो सभी वादे पूरे हो रहे हैं , छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार किसानों को बड़ी सौगात दी है. 23 लाख किसानों को दो साल का बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए उनके खाते में भेजा गया ।

छ ग के भाजपा सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए. इस योजना का फायदा 24.72 लाख किसानों को हुआ. इसके तहत 13320 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में भेजे गए.कृषक उन्नति योजना का मकसद किसानों की आय बढ़ाना और खेती की लागत कम करना है. इतना ही नहीं, फसल उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने का भी मकसद है. इसके तहत किसानों को उनसे खरीदे गए धान के आधार पर 19257 रुपए प्रति एकड़ की दर से मदद दी गई. छत्तीसगढ़ की करीब 70 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है. छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है. इस योजना से तमनार के किसानों की स्थिति में सुधार होगा. किसानों को फायदा पहुंचना से पहले सरकार ने महिलाओं के खाते में भी सीधे पैसे भेजा है. छ ग के भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने एक हजार रुपए भेजे जा रहे हैं. ये पैसे महिलाओं के खाते में सीधे भेजे गये . इस तरह से सालाना महिलाओं को 12000 रुपए का फायदा होगा.

उन्होंने कहा कि छ ग के भाजपा सरकार ने वादा किया था कि गरीबों को आवास मुहैया कराएंगे। इसे पूरा करते हुए पहली कैबिनेट बैठक में ही हमने 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान देने का निर्णय लिया। रामलला दर्शन योजना भी शुरू हो चुकी है। हमने अयोध्या के मंदिर के लिए 500 साल इंतजार किया है, लेकिन अब सपना मोदी जी के नेतृत्व में साकार हुआ है। लोग लगातार दर्शन के लिए जा रहे हैं।

कृषक उन्नति योजना धान प्रतिपूर्ति राशि भुगतान कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया,उपाध्यक्ष बुढा गौटिया,भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द्र बेहरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,जिला उपाध्यक्ष अरुण राय,मण्डल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव,मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,रमेश बेहरा अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,जिला व जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो लाभार्थी कृषक बन्धुओ एवं कृषि विभाग यू. एन.नगाइच एसएडीओ तमनार सुशील पैकरा आरएइओ ,पवन कुमार साहू आरएइओ अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

