गायत्री शक्तिपीठ तमनार में नगर पंचायत के पदाधिकारियों का सम्मान

गायत्री शक्तिपीठ तमनार में नगर पंचायत के पदाधिकारियों का सम्मान
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
गायत्री शक्तिपीठ तमनार में 19 फरवरी को नववठित नगर पंचायत तमनार के पदाधिकारियों गायत्री परिवार द्वारा पूजा अर्चना कर संध्याकाल आरती के बाद गायत्री मन्दिर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी,वरिष्ठ समाज सेवी नवगठित नगर पंचायत तमनार के प्रथम अध्यक्ष अश्विनी कुमार पटनायक जी एवं सुरेंद्र साहू जी उपाध्यक्ष,जगन्नाथ सिदार, गीतांजलि पटनायक, हेम लाल साहू, योगेश गुप्ता, ज्योति पटेल जी का श्रीफल तिलक रोली,अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

गायत्री मन्दिर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी,वरिष्ठ समाज सेवी नवगठित नगर पंचायत तमनार के प्रथम अध्यक्ष अश्विनी कुमार पटनायक जी ने गायत्री माता जी का आशीर्वाद लेते कहाकि हम बहुत ही सौभाग्यशाली है कि नगर पंचायत तमनार का प्रथम पदाधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

हम सबका साथ सबका विकास करने हरसंभव प्रयास करेंगे। गौ, गंगा, गीता और गायत्री भारतीय संस्कृति के चार आधारभूत स्तंभ हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में गायत्री परिवार प्राण प्रण से जुटा हुआ है।इस अवसर पर मुकेश पटनायक,रोहित कुमार साहू,परमानन्द पटनायक,अर्जुन चन्द्रा,पतालु राम साहू,दुलेन्द्र पटेल,उसत बेहरा,रूपचन्द गुप्ता,राजेश,दीपक पटनायक,राजेश बेहरा,रमेश पटेल,संजय पटेल,जीवन पटेल,चीकू पड़िहारी अन्य गायत्री परिजन गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


