तमनार नगर पंचायत पदाधिकारियों का भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद रैली

तमनार नगर पंचायत पदाधिकारियों का भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद रैली
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
भारतीय जनता पार्टी मण्डल तमनार व रोडोपाली द्वारा 20 फरवरी को नववठित नगर पंचायत तमनार के पदाधिकारियों का करमा नृत्यक दल,डीजे गाजे बाजे आतिशबाजी के साथ जन आशीर्वाद आभार रैली निकाली गई।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक,आदर्श चौक,तहसील कार्यालय, बस स्टैंड,जगन्नाथ मंदिर,पटनायक मोहल्ला,बाजार पारा तक निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ जिले भर से शामिल सैकड़ो लोगो को अध्यक्ष अश्वनी पटनायक के निवास में स्वादिष्ट भोजन खिलाया गया।

वरिष्ठ समाज सेवी व नवगठित नगर पंचायत तमनार के प्रथम अध्यक्ष अश्विनी कुमार पटनायक जी एवं सुरेंद्र साहू जी उपाध्यक्ष,जगन्नाथ सिदार, गीतांजलि पटनायक, हेम लाल साहू, योगेश गुप्ता, ज्योति पटेल जी का जगह फूल मालाओं, तिलक रोली,अंगवस्त्र श्रीफल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अरूणधर दिवान,गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार,सत्यानन्द राठिया,विकास केडिया,जतिन्द्र साव,नरेश पंडा,विनायक पटनायक,ब्रजेश गुप्ता,सतीश बेहरा,मुरली पटेल,मधुलता पटेल,सुनिति राठिया,मनोरंजन साहू,ललित यादव,अमल साय ,पवन शर्मा,स्वरूप पटनायक,सरोज बेहरा,जागेश सिंह अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।



