WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

प्रयास विद्यालय रायगढ़ में 11वीं कक्षा में लेटरल प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

प्रयास विद्यालय रायगढ़ में 11वीं कक्षा में लेटरल प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

*54 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*निःशुल्क आवासीय शिक्षा के साथ जेईई नीट की विशेष तैयारी

रायगढ़ @संदेशा 24

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में लेटरल प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस वर्ष विद्यालय में कुल 54 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया लेटरल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी और अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
प्रयास आवासीय विद्यालय राज्य शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पात्र वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, अध्ययन सामग्री, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई और नीट की विशेष तैयारी भी कराई जाती है। अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है, जिससे वे देश के प्रमुख इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकें। शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति और अन्य प्रोत्साहनकारी सुविधाओं का लाभ भी विद्यार्थियों को दिया जाता है। वर्तमान में प्रदेश में संचालित 18 प्रयास आवासीय विद्यालयों की 7,120 स्वीकृत सीटों पर हजारों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

*इन विद्यार्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर*

लेटरल प्रवेश के लिए रायगढ़ जिले के पांच आदिवासी विकासखण्डों के विद्यालयों से कक्षा 10वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त रायगढ़ विकासखण्ड के गोपालपुर माड़ा क्षेत्र के विद्यालयों से प्रथम श्रेणी में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी पात्र होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के सभी आदिवासी विकासखण्डों के पात्र छात्र-छात्राएं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://prayasraigarh.in पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 62682-46268 पर संपर्क किया जा सकता है। विद्यालय प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, संस्था प्रमुखों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के अधिक से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित करें, ताकि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...