WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

रायगढ़ जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस *वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण*

रायगढ़ जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

*वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 147 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित*

*देशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम*

*साइबर जागृति अभियान के तहत वित्त मंत्री ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश*

रायगढ़ @ संदेशा 24

जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद परेड का निरीक्षण, मार्चपास्ट, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवारों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य समारोह में राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड द्वारा सलामी, परेड निरीक्षण, मार्चपास्ट एवं हर्ष फायर सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को नमन करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

*शहीदों के परिवारजनों को किया गया सम्मानित

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले परिवारजनों में शहीद आर.स्व. श्री लक्ष्मीनारायण राठिया, शहीद आर.स्व. श्री बीर सिंह श्रीवास, शहीद प्र.आर. श्री राघवराम ओझा, शहीद आर. श्री सुखसाय भगत, शहीद आर. श्री शिव कुमार सिदार, शहीद स्व. श्री तनिकलाल पटेल, शहीद आर.स्व. श्री राजाराम एक्का, शहीद एपीसी स्व. श्री पंचराम भगत, शहीद प्लाटून कमांडर स्व. श्री गीताराम राठिया एवं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजन शामिल रहे।

*देशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य समारोह में छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल ने द्वितीय तथा लिटिल एंजल स्कूल पुसौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में आदर्श बाल मंदिर स्कूल, विद्या विकास कान्सेप्ट एवं शालिनी मुक्ति प्रकाश स्कूल के प्रतिभागियों की भी सहभागिता रही।

*147 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के 147 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए जनसेवा के कार्यों को इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

*सर्वश्रेष्ठ परेड दल भी हुए सम्मानित

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह एवं सेकेंड इन कमांड सूबेदार श्री प्रेमचंद के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। पुलिस वर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी ने प्रथम, जिला महिला पुलिस बल ने द्वितीय तथा जिला पुलिस बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गैर-पुलिस वर्ग में एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रथम, एनसीसी सीनियर विंग द्वितीय तथा गर्ल्स गाइड तृतीय रहे। विजेता दलों को सम्मानित किया गया।

*साइबर जागृति अभियान के तहत दिया जागरूकता का संदेश

मुख्य समारोह के दौरान वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने साइबर जागृति अभियान के तहत सेल्फी लेकर नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, आधार नंबर और पासवर्ड साझा न करें। अनजान एपीके लिंक पर क्लिक न करें तथा अनजान व्हाट्सऐप वीडियो कॉल से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

*समारोह में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अरुणधर दीवान, श्री सुरेश गोयल, श्री विजय अग्रवाल, विकास केडिया, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के., नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल एवं श्रीमती रणजीत कौर ने किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...