जांजगीर चांपा
अस्पताल से भागकर कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान .. अस्पताल के अव्यवस्थाओं से था परेशान .. मरने से पहले बहन को किया मैसेज ..

जांजगीर चांपा। जांजगीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कोरोना पॉजिटिव युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी है।जांजगीर – चांपा जिले मे एक कोरोना मरीज ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है, घटना जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखसा रेलवे फाटक के पास की है। मरीज का ईलाज जांजगीर के दिव्यांग कोविड केयर सेंटर मे चल रहा था, उसे 15 सितंबर को भर्ती किया गया था। परिजनों के मुताबिक वह भर्ती होने के बाद हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायती फोन करने लगा और खुद को डिस्चार्ज कराने की मांग करने लगा। मिली जानकारी के अनुसार मरने से पहले उसने अपनी बहन के वाट्सअप पर मैसेज भेजा और अपनी जान दे दी। फिलहाल जांजगीर पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है।