तमनार हॉस्पिटल में भाजपा तमनार रोडोपाली द्वारा मोदी जी के जन्मदिन पर मरीजो को फल ब्रेड प्रदाय

तमनार हॉस्पिटल में भाजपा तमनार रोडोपाली द्वारा मोदी जी के जन्मदिन पर मरीजो को फल ब्रेड प्रदाय

तमनार (दुलेंद्र पटेल) 17.9.2020 भाजपा मण्डल तमनार रोडोपाली द्वारा सीएचसी तमनार में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 70 वे जन्मदिवस पर दर्जनों मरीज को फल ब्रेड प्रदाय किया गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की 70 वें जन्म दिवस को 14 -20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप प्रदेश व जिला भाजपा के दिशा निर्देश एवं मंडल अध्यक्ष जतिन साव,बंशीधर चौधरी के कुशल नेतृत्व में मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ युवा महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह मास्क बितरण,फल बितरण,वृद्धजनो को वैशाखी वितरण,छाया दार, फलदार पौधा रोपड़ एवं सार्वजनिक स्थल,जल स्रोतो अन्य विभिन्न जगहों के पास साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार फल वितरण कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा,जनपद उपाध्यक्ष बूढा गौटिया गुप्ता,रत्थु लाल गुप्ता जिला भाजपा मंत्री,मण्डल महामंत्री स्वरूप पटनायक,रूपचंद गुप्ता,दुर्योधन पटेल,पत्रकार दुलेंद्र पटेल,तुला राम बेहरा कार्यकर्तागणो की उपस्थिति रही ।


