भाजपा रोडोपाली मंडल द्वारा उरबा हॉस्पिटल में मरीजो को फल वितरण व केलो नदी मिलुपारा में स्वच्छ्ता अभियान

भाजपा रोडोपाली मंडल द्वारा उरबा हॉस्पिटल में मरीजो को फल वितरण व केलो नदी मिलुपारा में स्वच्छ्ता अभियान
तमनार @ संदेशा भाजपा मण्डल रोडोपाली द्वारा उरबा हॉस्पिटल में मरीजो फल वितरण व मिलुपारा में केलो नदी आसपास पाउच पन्नियों कचरा एवं महिला पुरुष स्नान पचड़ी का साफ सफाई कर स्वच्छ्ता के साथ छायादार व फलदार पौधा रोपण किया गया।प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की 70 वें जन्म दिवस को 14 -20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप प्रदेश व जिला भाजपा के दिशा निर्देश एवं मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी के कुशल नेतृत्व में मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ युवा महिला कार्यकर्ताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं ग्रामीणजनों द्वारा जल व पौधरोपण संरक्षण संवर्धन,स्वच्छ्ता सेवा कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 70 वाँ जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में रोडोपाली मण्डल के 52 बूथ अन्तर्गत 70 जगहों पर मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ युवा महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह मास्क बितरण,फल बितरण,वृद्धजनो को वैशाखी वितरण,छाया दार, फलदार पौधा रोपड़ एवं सार्वजनिक स्थल,जल स्रोतो अन्य विभिन्न जगहों के पास साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। फल वितरण साफ सफाई पौधरोपण में मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,अशोक पटेल,शंकर पटेल,दीलिप नायक,उद्धव भगत,मधु गुप्ता, मकुंद बेहरा,बबलू पटेल,चक्रधर राठिया एवं अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

